top of page

बढ़ते उत्पादन की समीक्षा- एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 1)

  • Media Samvad Editor
  • Jul 16, 2024
  • 2 min read

ree

बढ़ता उत्पादन या सिर्फ पूँजी का विकास


भारत के सकल घरेलू उत्पादन मे एल्यूमिनियम उत्पादन का 2% योगदान है| डा. व्ही. के सारस्वत(नीति आयोग सदस्य) द्वारा जारी रिपोर्ट की माने तो एल्यूमिनियम उत्पादकों द्वारा देश मे प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से 8,00,000 को रोजगार का लाभ मिला है|


देश मे स्थापित एल्यूमिनियम उद्योगों के बढ़ते उत्पादन, उनका देश की अर्थव्यवस्था मे योगदान, रोजगार सृजन में योगदान, कर्मचारी हितों मे योगदान , पर्यावरण संरक्षण मे योगदान, सामाजिक योगदान, मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने में योगदान, इत्यादि ,जैसे अन्य विषयों पर इस लेख मे, पाठकों द्वारा  विस्तृत समीक्षा हेतु प्रस्तुत करने का प्रयास है |


तथ्यों पर आधारित इस लेख  को कई भागों में प्रकाशित किया जाएगा, इस लेख के लिए देश की तीन सबसे बड़े एल्युमिनीयम उत्पादकों की समीक्षा करने का प्रयास रहेगा |


देश की  तीन सबसे प्रमुख एल्युमिनीयम उत्पादक कंपनियां

1.   वेदांता लिमिटेड – निजी स्वामित्व की कंपनी है और देश की सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी है|

2. हिंडाल्को  - निजी स्वामित्व की कंपनी है और देश की दूसरी सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी है|

3. नाल्को - सरकारी स्वामित्व की कंपनी है और देश की तीसरी सबसे बड़ी एल्युमिनीयम उत्पादक है|


उपरोक्त कंपनियों की सहायक कंपनियां (कंपनियों की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार)

1.   वेदांता लिमिटेड -49 सहायक कंपनियां हैं, जो वेदांता के व्यापारिक और सतत विकास की रिपोर्ट मे शामिल हैं|

2. हिंडाल्को - 79 सहायक कंपनियां हैं, जिसमे सिर्फ 2 कंपनी ही, हिंडाल्को के व्यापारिक और सतत विकास की रिपोर्ट मे शामिल हैं|

3. नाल्को - 4 सहायक कंपनियां हैं, जिसमें कोई भी कंपनी नाल्को के व्यापारिक और सतत विकास की रिपोर्ट मे शामिल नहीं  हैं|

उपरोक्त तथ्य का उल्लेख इसलिए किया गया है , कि इस लेख और आगामी लेखों मे उल्लेख किए जाने वाले तथ्यों को वेदांता+49 सहयोगी , हिंडाल्को+2 सहयोगी और नाल्को के प्रकाश में समीक्षा की जा सके|

  

भारत सरकार के खान मंत्रालय अनुसार तीनों कंपनियों का एल्यूमिनियम उत्पादन(लाख टन)

Company

2018-19

2019-20

2020-21

2021-22

2022-23

NALCO

4.4

4.18

4.18

4.6

4.6

HINDALCO

12.96

13.13

12.41

13.03

13.21

Vedanta Ltd.

19.59

18.88

19.59

22.69

17.22

TOTAL

36.95

36.19

36.14

40.32

35.03

 

आज के लेख के लिए उपरोक्त तथ्य समीक्षा हेतु प्रकाशित हैं, आगामी लेख बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 2 ) मे उपरोक्त कंपनियों के अन्य तथ्य आपकी  समीक्षा हेतु  प्रकाशित किए जाएंगे |


विशेष: हमारी टीम द्वारा अथक मेहनत और प्रयास कर तथ्यों का संचय कर लेख प्रकाशित किये जाते हैं, पाठकों के द्वारा हमारे प्रकाशन का, समाज में संचार ही  हमारी टीम के सत्य उजागर करने के प्रयासों को प्रेरणा देगा| पाठकों से अपेक्षा है कि प्रकाशित लेखों का संचार  करने में हमारी मदद करें|


Disclaimer (लेखक द्वारा प्रकाशित खबर सूत्रों एवं तथ्यों पर आधारित है , एवं कई तथ्यों का किसी अन्य भाषा से अनुवाद किया गया है ,यदि किसी व्यक्ति/समाज/संगठन को उपरोक्त लेख में कोई  शब्द/वाक्य आपत्तिजनक लगे तो वह हमें saursujla99@gmail.com पर संपर्क कर विवरण भेज सकता है, भेजे हुए विवरण का प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की मागदर्शिका अनुसार एवं  हमारे  सम्पादकीय दल द्वारा विश्लेषण एवं जांच उपरांत जांच रिपोर्ट प्रेषित किया जाएगा और जांच अनुसार  प्रकाशित लेख की पुनः विवेचना कर प्रकाशित किया जा सकेगा |

 
 
 

Recent Posts

See All
पूर्व मंत्री का सनसनीखेज खुलासा - कोरबा को अगला तूतीकोरन बनने से रोकने का प्रधानमंत्री से आग्रह

कोरबा | 14-12-2025 छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा बालको के वेदांता प्रबंधन पर जहरीली गैस हवा में उत्सर्जित करने एवं सरकारी विभागों से मिलीभगत कर कारखाने के संचालन की अनुमति

 
 
 
BALCO Land Possession: पूर्व मंत्री के द्वारा विस्फोटक खुलासे एवं आरोप

Korba | 8 December 2025 12 नवंबर 2025 को कोरबा के हल्का क्र. 23  में पटवारी श्री हरीश कुमार दुबे और राजस्व निरीक्षक द्वारा BALCO की भूमि का सीमांकन किया गया।आवेदनकर्ता थे — श्री सुमंत सिंह (पिता: श्री

 
 
 

Comments


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2035 by Media Samvad. Powered and secured by Wix

मीडिया संवाद पत्रिका  
वेब पोर्टल 

​संचालक:राधेश्याम चौरसिया 

​RNI No. CHHHIN/2011/43442

bottom of page