निवेशकों का राबिनहुड
- Media Samvad Editor
- Aug 5, 2024
- 2 min read

लाभांश का करिश्माई वितरण
राबीनहुड़ की कहानी पाठक-गणों नें अवश्य सुनी होगी, राबीनहुड़ एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जो अमीरों से धन लूट कर गरीबों मे बाँट दिया करते थे| यह कहानी काल्पनिक थी या सच, पर राबीनहुड़ का नाम एक जन-कल्याण व्यक्तित्व के रूप मे जरूर प्रसिद्ध है |
आज के लेख में मुख्य एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनियों (Nalco,Hindalco,Vedanta) के कुछ तथ्य पाठक-गण के विश्लेषण हेतु और राबीनहुड़ की स्मृति में प्रकाशित हैं|
निम्न तथ्यों का आकलन कर शायद पाठक-गण राबीनहुड़ को और बेहतर समझ सकें|
किसी भी कंपनी के प्रोमोटर्स के अलावा अन्य कई शेयर-धारक होते हैं| शेयर-धारकों को कंपनी द्वारा लाभांश से डिविडेन्ड प्रदान किया जाता है |
डिविडेन्ड के अतिरिक्त कंपनी के अल्पसंख्यक – शेयरधारकों को जो राशि प्रदान की जाती है उसका उल्लेख कंपनी द्वारा अपनी वार्षिक रिपोर्ट में किया जाता है|
उपरोक्त कंपनियों का पिछले दस वर्षों में शुद्ध मुनाफा(Net Profit)(Rs.Crore)
Company/Year | 2013 | 2014 | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 | 2020 | 2021 | 2022 | 2023 | 2024 | Multiplied Change |
Nalco | 593 | 642 | 1,322 | 787 | 669 | 1,342 | 1,732 | 138 | 1,300 | 2,952 | 1,544 | 2,060 | 3 |
Hindalco | 3,007 | 2,195 | 259 | -702 | 1,882 | 6,083 | 5,495 | 3,767 | 3,483 | 13,730 | 10,097 | 10,155 | 3 |
Vedanta | 2,280 | 11,421 | -11,369 | -17,862 | 11,316 | 13,692 | 9,698 | -4,744 | 15,032 | 23,710 | 14,503 | 7,539 | 3 |
उपरोक्त कंपनियों की पिछले दस वर्षों में प्रति शेयर कमाई (EPS) (Rs. per share)
Company/Year | 2013 | 2014 | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 | 2020 | 2021 | 2022 | 2023 | 2024 | Multiplied Change |
Nalco | 2.3 | 2.49 | 5.13 | 3.05 | 3.46 | 6.94 | 9.29 | 0.74 | 7.08 | 16.07 | 8.41 | 11.22 | 5 |
Hindalco | 15.81 | 10.53 | 4.14 | -1.21 | 8.47 | 27.1 | 24.48 | 16.77 | 15.5 | 61.1 | 44.93 | 45.19 | 3 |
Vedanta | 26.24 | 21.25 | -52.77 | -41.39 | 23.47 | 27.82 | 19.01 | -17.93 | 31.21 | 50.58 | 28.45 | 11.4 | -2 |
उपरोक्त कंपनियों द्वारा पिछले दस वर्षों में प्रदान किया गया शेयर-धारकों को लाभांश( Dividend)(Rs. Crore)
Company/Year | 2013 | 2014 | 2015 | 2016 | 2017 | 2018 | 2019 | 2020 | 2021 | 2022 | 2023 | 2024 | Multiplied Change |
Nalco | 221 | 515 | 506 | 451 | 686 | 908 | 1,033 | 513 | 461 | 1,102 | 918 | 735 | 3 |
Hindalco | 398 | 315 | 249 | 256 | 248 | 294 | 323 | 320 | 222 | 667 | 890 | 667 | 2 |
Vedanta | 201 | 2,214 | 3,106 | 3,222 | 9,779 | 16,812 | 11,719 | 1,444 | 9,122 | 19,349 | 41,419 | 20,500 | 102 |
उपरोक्त डाटा, लाभांश की राशि बांटने के जबरदस्त और करिश्माई प्रदर्शन में चैम्पीयन कंपनी वेदांता को एक और मेडल प्रदान करता है| दिलचस्प बात यह है,कि इस कंपनी की बालको इकाई में भारत सरकार का 49% हिस्सा है और भारत सरकार को पिछले दस वर्षों में एक रुपया भी प्राप्त नहीं हुआ है| 3 गुणा मुनाफा वृद्धि , प्रति शेयर कमाई में 2 गुणा कमी पर 102 गुणा लाभांश बांटने में वृद्दि का करिश्मा, क्या सिर्फ एक चमत्कार है, या फिर किसी एक बहुत बड़े स्कैम की ओर इशारा करता है| गौर करने की बात यह है कि वेदान्त कंपनी को पिछले दस वर्षों मे लगभग 75216 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ है, परंतु इस कंपनी द्वारा लगभग 1,39,000 करोड़ रुपये का लाभांश वितरित किया है| इस संदर्भ में दिलचस्प बात यह है कि वेदांता कंपनी के लगभग 53% शेयर विदेशी पंजीकृत कंपनियों के पास हैं, जिनके बारे में दिलचस्प तथ्य हमारे अगले लेखों मे प्रकाशित किए जाएंगे|
फिलहाल पाठक-गण उपरोक्त तथ्यों का आकलन कर राबीनहुड़ की कहानी को याद करें और प्रशासनिक सिस्टम का अपने लाभ के लिए उपयोग करने के तरीकों का प्रत्यक्ष-दर्शन कर अमृत-महोत्सव का आनंद प्राप्त करें|
विशेष: हमारी टीम द्वारा अथक मेहनत और प्रयास कर तथ्यों का संचय कर लेख प्रकाशित किये जाते हैं, पाठकों के द्वारा हमारे प्रकाशन का, समाज में संचार ही हमारी टीम के सत्य उजागर करने के प्रयासों को प्रेरणा देगा| पाठकों से अपेक्षा है कि प्रकाशित लेखों का संचार करने में हमारी मदद करें|
Disclaimer (लेखक द्वारा प्रकाशित खबर सूत्रों एवं तथ्यों पर आधारित है, एवं कई तथ्यों का किसी अन्य भाषा से अनुवाद किया गया है ,यदि किसी व्यक्ति/समाज/संगठन को उपरोक्त लेख में कोई शब्द/वाक्य आपत्तिजनक लगे तो वह हमें saursujla99@gmail.com पर संपर्क कर विवरण भेज सकता है, भेजे हुए विवरण का प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की मागदर्शिका अनुसार एवं हमारे सम्पादकीय दल द्वारा विश्लेषण एवं जांच उपरांत जांच रिपोर्ट प्रेषित किया जाएगा और जांच अनुसार प्रकाशित लेख की पुनः विवेचना कर प्रकाशित किया जा सकेगा |
Comments