top of page
Search

बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 3)

  • Media Samvad Editor
  • Jul 18, 2024
  • 3 min read

राजस्व वृद्धि एवं मुनाफे की वृद्धि मे अप्रत्याशित भिन्नता – क्या है कारण?


हमारे पाठकों में यह उत्सुकता है कि देश के प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादकों का विश्लेषण करने का क्या कारण है,इस संदर्भ मे हम पाठकों को अवगत कराना चाहते हैं, कि विश्लेषण प्रकाशित करने का उद्देश्य, समाज और जन - प्रतिनिधियों को सही तथ्यों से अवगत कराना है , जो किसी एक विशेष कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्यों को बेहतर बनाने के तुलनात्मक उदाहरण की बहस में उलझ जाते हैं ,और उक्त कंपनी के पी.आर के मायाजाल मे उलझ जाते हैं| यह विश्लेषण उन प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी है, जो की तथ्यों के अभाव मे किसी एक विशेष कंपनी के दावों को सच मान लेते हैं |


हमारे पूर्व प्रकाशित लेख - बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 1) एवं बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 2 )के परिपेक्ष्य मे आगे बढ़ते हुए आज हमारे द्वारा पाठकों की समीक्षा हेतु कुछ और तथ्य भारत के सबसे बड़े एल्यूमिनियम उत्पादकों – वेदांता , हिंडाल्को, और नाल्को के सबंध मे प्रकाशित किए जा रहे हैं, पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख के तथ्यों की समीक्षा पूर्व के लेखों मे प्रकाशित तथ्यों के प्रकाश में करने का प्रयास करें |


इस लेख में हम उपरोक्त कंपनियों के पिछले 10 साल में हुए माल बिक्री से प्राप्त राजस्व (Revenue From Sales) मे वृद्धि एवं प्रचालन मुनाफे (Operating Profit) मे वृद्धि के बारे मे उल्लेख करेंगे |


क्या होता है माल बिक्री से प्राप्त राजस्व (Revenue From Sales)?


किसी भी कंपनी द्वारा जिस माल/उत्पाद का उत्पादन किया जाता है और उसे बाजार मे बेच कर जो रकम प्राप्त होती है उसे उस कंपनी के माल बिक्री के राजस्व के रूप में जाना जाता है और कंपनियां उसे अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बिक्री से प्राप्त राजस्व (Revenue from Sales) के नाम से साझा करती हैं | यह प्रक्रिया किसी भी पंजीकृत कंपनी के लिए अनिवार्य है |


क्या होता है प्रचालन मुनाफा (Operating Profit)


माल बिक्री से प्राप्त राजस्व (Revenue From Sales) में से सीधी उत्पादन लागत को घटाने के बाद जो राशि प्राप्त होती है, उसे प्रचालन मुनाफा (Operating Profit) के रूप में जाना जाता है और कंपनियां उसे अपनी वार्षिक रिपोर्ट में प्रचालन मुनाफा (Operating Profit) के नाम से साझा करती हैं | यह प्रक्रिया किसी भी पंजीकृत कंपनी के लिए अनिवार्य है |


प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादकों के बिक्री से प्राप्त राजस्व (Revenue from Sales) एवं प्रचालन मुनाफा (Operating Profit) के वर्ष 2013 से वर्ष 2024 के तथ्य, पाठकों की समीक्षा हेतु प्रकाशित हैं| (Data:Screener.in)

माल बिक्री से प्राप्त राजस्व (Revenue From Sales) (रु. करोड़)

(Rs. Crores)

Mar-13

Mar-14

Mar-15

Mar-16

Mar-17

Mar-18

Mar-19

Mar-20

Mar-21

Mar-22

Mar-23

Mar-24

multiplied  change since 2013

Vedanta Sales

2,749

66,152

73,710

64,262

72,225

91,866

92,048

84,447

88,021

1,32,732

1,47,308

1,43,727

52

Hindalco Sales

80,193

87,695

1,04,281

98,759

1,00,184

1,15,183

1,30,542

1,18,144

1,31,985

1,95,059

2,23,202

2,15,962

3

Nalco Sales

6,916

6,781

7,383

6,818

7,543

9,509

11,499

8,472

8,956

14,215

14,255

13,149

2


प्रचालन मुनाफा (Operating Profit) (रु. करोड़)

(Rs. Crores)

Mar-13

Mar-14

Mar-15

Mar-16

Mar-17

Mar-18

Mar-19

Mar-20

Mar-21

Mar-22

Mar-23

Mar-24

multiplied  change since 2013

Vedanta operating profit

465

19,595

22,114

-18,479

21,376

24,877

23,171

20,743

27,318

44,824

34,431

35,312

76

Hindalco operating profit

7,699

8,024

8,844

7,778

12,317

13,695

15,511

14,306

17,536

28,347

22,666

23,872

3

Nalco operating profit

1,075

1,137

1,624

907

1,080

1,397

2,893

489

1,782

4,550

2,448

2,873

3
















उपरोक्त तथ्य प्रदर्शित करते हैं कि पिछले 10 वर्षों मे:


1.वेदांता लिमिटेड के राजस्व मे 52 गुणा वृद्धि और प्रचालन मुनाफा 76 गुणा वृद्धि है|

2.हिंडाल्को के राजस्व में 3 गुणा वृद्धि और प्रचालन मुनाफा में भी 3 गुणा वृद्धि है |

3.नाल्को के राजस्व में 2 गुणा वृद्धि और प्रचालन मुनाफा 3 गुणा वृद्धि है|

उपरोक्त विवरण एवं पूर्व लेखों के संदर्भ मे पाठक-गण मुख्य एल्यूमिनियम उत्पादकों की समीक्षा कर सकते हैं|

अगले लेख बढ़ते उत्पादन की समीक्षा – देश के एल्यूमिनियम उद्योगों का परिदृश्य (भाग 4 ),में उपरोक्त कंपनियों के अन्य तथ्य आपकी समीक्षा हेतु प्रकाशित किए जाएंगे |


विशेष: हमारी टीम द्वारा अथक मेहनत और प्रयास कर तथ्यों का संचय कर लेख प्रकाशित किये जाते हैं, पाठकों के द्वारा हमारे प्रकाशन का, समाज में संचार ही हमारी टीम के सत्य उजागर करने के प्रयासों को प्रेरणा देगा| पाठकों से अपेक्षा है कि प्रकाशित लेखों का संचार करने में हमारी मदद करें|


Disclaimer (लेखक द्वारा प्रकाशित खबर सूत्रों एवं तथ्यों पर आधारित है , एवं कई तथ्यों का किसी अन्य भाषा से अनुवाद किया गया है ,यदि किसी व्यक्ति/समाज/संगठन को उपरोक्त लेख में कोई शब्द/वाक्य आपत्तिजनक लगे तो वह हमें saursujla99@gmail.com पर संपर्क कर विवरण भेज सकता है, भेजे हुए विवरण का प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की मागदर्शिका अनुसार एवं हमारे सम्पादकीय दल द्वारा विश्लेषण एवं जांच उपरांत जांच रिपोर्ट प्रेषित किया जाएगा और जांच अनुसार प्रकाशित लेख की पुनः विवेचना कर प्रकाशित किया जा सकेगा |

 
 
 

Comments


Subscribe to Our Newsletter

Thanks for submitting!

  • White Facebook Icon

© 2035 by Media Samvad. Powered and secured by Wix

मीडिया संवाद पत्रिका  
वेब पोर्टल 

​संचालक:राधेश्याम चौरसिया 

​RNI No. CHHHIN/2011/43442

bottom of page